Sunday, October 25, 2026
Home Education दानी सज्जनों की बदौलत हो रहा समाज का भला: संजीव अरोड़ा

दानी सज्जनों की बदौलत हो रहा समाज का भला: संजीव अरोड़ा

    सरकारी एलीमेंटरी स्कूल कोटला गोंसपुर में बैसाखी पर्व मनाया

Advertisements

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। सरकारी एलीमेंटरी स्कूल कोटला गोंसपुर में वैस्टर्न यूनियन और सुप्रीम सिक्योरिटी की ओर से सीनियर उपाध्यक्ष मनोज भल्ला के नेतृत्व में बैसाखी के उपलक्ष्य में सभ्याचारक व विरासत से जुड़ा कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सरंक्षण एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। भाविप सदस्यों ने संयुक्त तौर पर शामिल होकर स्कूली 105 छात्रों को स्टेशनरी, यूनिफार्म व लेखन सामग्री वितरित की।

स्कूल प्रिंसिपल अमरजीत कौर ने मुख्यातिथि व उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वैस्टर्न यूनियन और सुप्रीम सिक्योरिटी की ओर से स्कूल के विकास के लिए कई कार्य करवाए जा रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि मेजबान संस्था द्वारा जो स्कूल की दीवारें पेंट करवाई गई वह एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि ऐसे समाज-सेवी व दानी सज्जनों की बदौलत ही देश के जरुरतमंद लोगों का भला हो रहा है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व विकास प्राईवेट स्कूलों की भांति ही करवाए जा रहे हैं जिससे देश का भविष्य बच्चें एक बेहतर कल चुन सकें।

विशाल विज एवं मनोज भल्ला ने कहा कि बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत होनी चाहिए, ताकि वह भविष्य में बड़ी से बड़ी परेशानी को हल करने में सक्षम हो। साफ-सुथरे वातावरण में बच्चों को शिक्षा मिलने से वह ओर अधिक मन लगाकर पढ़ते हैं और उनमें बचपन से ही अपने आस-पास माहौल को साफ-सुथरा रखने की भावना पैदा होती है।

समारोह को संबोधित करते आज्ञापाल सिंह साहनी ने कहा कि परिषद द्वारा पहले भी कई विकास व लोक भलाई से संबंधित कार्य करवाए जाते रहे हैं। आगे भी बच्चों व स्कूल की जरुरत अनुसार यथासंभव मदद की जाएगी।

इस दौरान बच्चों ने नाटक, गीत, गिद्दा, भांगड़ा पेश कर उपस्थिति को मुग्ध कर दिया। पंजाबी लोकनाच गिद्दा में बच्चों ने अपनी सभ्यता व विरासत से जुड़ी चीजों का प्रयोग कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजिंदर मोदगिल, दविंदर अरोड़ा, वरिंदर चोपड़ा, एच.के. नकड़ा, विनोद पसान, मास्टर प्रेम चंद, बी.डी.एम., आज्ञापाल सिंह साहनी, हरिंदर बख्शी, जोनी शर्मा, सरपंच मनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here