Sunday, October 25, 2026
Home Education ड्रीमस कोचिंग संस्थान ने छात्रों को मिशन मंगल मूवी दिखाकर टैक्नोलॉजी से...

ड्रीमस कोचिंग संस्थान ने छात्रों को मिशन मंगल मूवी दिखाकर टैक्नोलॉजी से जुडऩे के लिए किया प्रेरित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ड्रीमस कोचिंग संस्थान के चीफ मैनेजिंग डायरैक्टर इंजी. अंकुश मेयर द्वारा विद्यार्थियों को मिशन मंगल मूवी दिखाने के लिए लेजाया गया। जिससे विद्यार्थियों को टैक्नोलॉजी से जुडऩे और दुनिया के महान साईटिस की विचार धारा से जुडऩे का मौका दिया गया। विद्यार्थियों ने इस मौके का पूरा लाभ लिया और देखा कि कैसे आई.एस.आर.ओ. के साईटिस का अपने आप पर दृढ़ विश्वास और मेहनत कैसे भारत को साईंस और टैक्नोलॉजी की दुनिया में आगे लेकर जा रहा है।

Advertisements

इस मौके पर विद्यार्थियों में विशाल, साहिल, मनमिंदर, रोहित एवं चंदन ने अपना-अपना अनुभव शेयर किया। इस अवसर पर ड्रीमस कोचिंग संस्थान के एम.डी. इंजी. अंकुश मेयर ने विद्यार्थियों को ऐसे शुभअवसर का पूरा लाभ लेने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here