सांसद बनने पर इंदौरा क्षेत्र को सदृढ़ बनाना रहेगी प्राथमिकता: पवन काजल

इंदौरा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। प्रदेश की सबसे दयनीय स्तिथी इन्दौरा क्षेत्र की है। इन्दौरा विधानसभा पार्टी से पवन काजल ने मंडियानी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ भेंट की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 14 वर्षों में पांचवा इलेक्शन लड़ रहे हैं और 4 बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचल का मिस्ड कॉल विधायक कहा जाता है क्योंकि कोई भी उन्हें फोन करते हैं तो वह उनको दोबारा कॉल करते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर जनता एक बार फिर उनका चुनाव करके दिल्ली लोकसभा सदस्य बनाकर भेजती है तो वह मिस्डकॉल सांसद बन कर दिखाएंगें। इस दौरान पवन कालज ने कहा कि अगर पूरे प्रदेश की सडक़ों को देखा जाए तो इमदौरा क्षेत्र की सडक़ों की हालत सबसे दयनीय स्थिति में है। उन्होंने कहा अगर वह वहां के विधायक होते तो वह स्वयं मुख्यमंत्री को वहां लाते और सडक़ों की स्थिति का हाल बताते। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी मुख्यमंत्री इस बात को न सुनते तो वह तुरंत इस्तीफा दे देते। उन्हों कहा कि अगर विधायक बनकर वह जनता के लिए कार्य नहीं कर सकते तो वह विधायक के पद से खुद ही पीछे हट जाते। श्री काजल ने कहा कि उनके सांसद बनने पर उन्हें एक कॉल की आवश्यकता है। उनके कॉल से इलाके को सदृढ़ बनाने के लिए फंड जारी करवा दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस समय केंन्द्र में भी भाजपा, राज्य भी भाजपा व उनके क्षेत्र में भी भाजपा सरकार है तो उन्होंने पांच साल इस क्षेत्र पर राज्य किया है। परंतु अभी तक भी कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। इस अवसर पर जिला नूरपुर संगठनात्मक अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, मास्टर कमल किशोर, उप प्रधान काठगढ़ पंचायत शेर अली,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष ठाकुर अभिषेक, मलेंद्र राजन, राजकुमार राजू सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here