स्वीप संगनी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया मतदान करने के लिए प्रेरित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन के निर्देशानुसार होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए मास्टर ट्रेनर सपना सूद ने स्वीप संगनी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। बीरबल नगर में भूतगिरी महिला मंडल द्वारा करवाए जा रहे एक कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुई महिला शक्ति को अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरी तरह से सजग हो चुकी है तथा वह हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा चुकी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि देखा जाए तो आज भी कई महिलाएं मतदान करने के लिए आगे नहीं आती तथआ मतदान वाले दिन परिवार के साथ कहीं घूमने चली जाती हैं. उन्होंने कहा कि मतदान करना भी हमारे जीवन का अहम रोल है। जिसे निभाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान देश के लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। विदेशों में लोग मतदान करने को अपना कर्तव्य समझते हैं। वहां पर मतदान की प्रतिशतता भी अधिक रहती है। परंतु इसके विपरीत कई बार कई स्थानों पर मतदान की प्रतिशतता कमजोर रह जाती है।

लोग स्थानीय चुनावों के लिए तो समय निकालकर मतदान करने जाते हैं परंतु लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वैसी रुचि नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से हम अपनी पसंद की सरकार चुनने के साथ-साथ अपनी आवाज को कानून का निर्माण करने वालों तक पंहुचा सकते हैं। इस अवसर पर सुशील जी महाराज , श्याम ज्योति, बनवारी लाल काबरा, कमला काबरा, सुनीता जोशी, शकुंतला, रेनू वर्मा, परवीन, मीना, आरती काबरा, पूनम देवी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here