होशियारपुर ऑटोमोबाइल्स बना फिर चैंपियन: 10वीं बार पाया रॉयल प्लाटिनम अवार्ड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति/गुरजीत सोनू। मारुति सुजुकी भारत की नंबर एक कंपनी है जोकि भारतीय लोगों की जरूरत और बजट अनुसार कार बनाती है। इसी कारण कंपनी ने भारत वर्ष में कारों को बेचने का अपना 50 प्रतिशत शेयर कायम किया हुआ है। कंपनी के निर्देशानुसार कंपनी के डीलर होशियारपुर आटोमोबाइल्स जोकि कंपनी के नार्मस अनुसार अपने क्षेत्र में सर्विस दे रहे हैं ने अपनी सर्वश्रेष्ठ सर्विस के दम पर 10वीं बार रॉयल प्लाटिनम अवार्ड जीता है।

Advertisements

यह अवार्ड कंपनी की तरफ से आबू धाबी में आयोजित हुई ऑल इंडिया डीलर्स की कांफ्रैंस में होशियारपुर ऑटोमोबाइल्स के मैनेजिंग डायरैक्टर अजविंदर सिंह एवं चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर गुरप्रीत सिंह को प्रदान किया गया। इसके साथ ही कस्टमर सैटीस्फिेक्शन में प्रथम, पेड सर्विस के लिए ऑल इंडिया बैस्ट डीलर के अवार्ड के साथ नवाजा गया। मारुति सुजुकी के नैक्सा चैनल में भी होशियारपुर नैक्सा को अल्फा बैंड का अवार्ड दिया गया, जोकि नैक्सा चैनल का सर्वोत्तम अवार्ड है। रीजनल लेवल व ओवरऑल एम.डी.एस. प्रफार्मैंस कंपनी का सर्वोत्तम अवार्ड आर.एम. अवार्ड अरेना, आर.एम. अवार्ड नैक्सा और आर.एस.एम. अवार्ड के साथ ओवरऑल एम.डी.एस. प्रफार्मैंस और बैस्ट कस्टमर कनैक्टिविटी अवार्ड देकर नार्थ-2 के बैस्ट डीलर घोषित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने उपरांत होशियारपुर लौटने पर अजविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने अपनी खुशी पत्रकारों के साथ सांझा की। एम.डी. अजविंदर सिंह ने कहा कि वह गर्व महसूस करते हैं कि उन्होंने यह अवार्ड लेकर होशियारपुर शहर का नाम रोशन किया है। इस अवार्ड के लिए उन्होंने मेहनती व ईमानदार स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। सी.ई.ओ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह ग्राहक की संतुष्टी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा अगले साल भी इसी प्रकार प्रदर्शन करते हुए पुन: अवार्ड प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में उनकी सारी टीम का बहुत योगदान है। उन्होंने बताया कि इस खुशी को कस्टमर्स के साथ सांझा करने के लिए उन्होंने विशेष डिस्काउंट योजना शुरु की है। जिसके तहत कस्टमर्स को होशियारपुर व मंडी गोबिंदगढ़ के सभी शोरुमस में 31 मई तक कुछ डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारवार्ता में पहुंचे समस्त मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here