Wednesday, October 21, 2026
Home Politics स्वार्थी जिम्पा मंशा पूरी होने पर “आप” की भी काटेंगे जड़ें: परमार

स्वार्थी जिम्पा मंशा पूरी होने पर “आप” की भी काटेंगे जड़ें: परमार

rajinder-parmar-anti-drug-society

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा आप में शामिल होने से एक बार फिर सिद्ध हो गया कि जिंपा ने हमेशा ही लालच की राजनीति को ही प्राथमिकता दी है। जिम्पा का लोक सेवा से दूर तक कोई वास्ता नही है, लालची प्रवृत्ति के चलते कांग्रेस में रहते हुए भी स्वार्थी जिंपा ने अब तक कांग्रेस पार्टी को नुक्सान ही पहुंचाने का काम किया है। क्योंकि, विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में जिम्पा ने कभी बसपा तो कभी भाजपा के साथ सांठ-गांठ कर कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों का विरोध कर कांग्रेस पार्टी की जड़े काटने का कार्य किया है। ब्रह्मशंकर जिंपा को कांग्रेस से निकाले जाने के बाद कांग्रेस पार्टी में एक साफ़ सुथरा माहौल बनने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चैन की सांस ली है।

Advertisements

उक्त विचार कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह परमार ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिंपा ने हमेशा कांग्रेस पार्टी को नुक्सान पहुंचाने के सिवाए कोई काम नहीं किया इसलिए ऐसे व्यक्ति का किसी भी पार्टी में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की जनता जानती है कि जिम्पा किस मंशा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री परमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पुराने वफादार वर्करों के लिए खतरे की घंटी से कम नही है कि जिम्पा ने आम आदमी पार्टी में एंट्री कर ली है, क्योंकि जिंपा ने हमेशा अपने हित को ही प्राथमिकता दी है।

जिस कांग्रेस पार्टी ने जिम्पा की पार्टी विरोधी गतिविधियों को नजऱअंदाज़ कर कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष फिर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज उद्योग विकास निगम का वरिष्ट उप चेयरमैन जैसे अहम पद देकर नवाजा वह उस पार्टी के सगे नहीं हुए तो किसी दूसरी पार्टी को जिम्पा से वफादारी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस इच्छा की पूर्ति को लेकर जिम्पा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं मतलब पूरा होते ही वह आम आदमी पार्टी को भी बाए-बाए कह कर तीसरी पार्टी का दामन थाम लेंगे। क्योंकि, जिम्पा का असूल है “जित्थे देखी तवा परात-उत्थे गुजारी सारी रात”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here