विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का निरंतर अपडेशन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय ने मतदाता सूची को लगातार अपडेट करने की मुहिम शुरू की है।भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) की मौजूदा नीति के अनुसार आने वाले साल की 1 जनवरी को योग्यता के लिए निर्धारित तारीख़ मानते हुए मतदाता सूचियों में संशोधन किया गया है क्योंकि सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हर साल के आखिरी हिस्से में (आम तौर पर साल की आखिरी तिमाही दौरान) यह संशोधन किया जाता है जिससे अगले साल के जनवरी महीने के पहले हफ्ते में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा सके।

Advertisements

बता दें कि अगले साल के शुरू में पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए अपडेशन का काम लगातार पूरे ज़ोर-शोर से किया जा रहा है।सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (एस.वी.ई.ई.पी.) के अंतर्गत लोगों को मुहिम के प्रति जागरूक करने के लिए मास-मीडिया और सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए एक व्यापक जागरूकता मुहिम तैयार की जा रही है।पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू, आई.ए.एस. ने कहा कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सही और त्रुटि मुक्त मतदाता सूची बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने पंजाब के मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों से अपील की कि वह योग्य नागरिकों के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाएं। इस मुहिम बारे अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी माधवी कटारिया, आई.ए.एस.ने कहा कि मतदाता सूची में बनते सुधारों के लिए उचित कदम उठाने के अलावा योग्य मतदाताओं के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। महामारी की स्थिति के मद्देनज़र यह मुहिम टेक्नोलॉजी पर आधारित है इसलिए डिजिटल मीडिया की पूरी मदद ली जा रही है।आज के समय में सोशल मीडिया बहुत लोकप्रिय है और लोगों खासकर नौजवानों को इसकी अच्छी जानकारी है इसलिए जागरूकता फैलाने के लिए इस माध्यम का बहुत प्रभावशाली और सहज प्रयोग किया जाता है।

इसके अलावा शिकायत निवारण के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म बहुत प्रभावी हैं। अगर कोई शिकायत सोशल मीडिया के द्वारा पाई जाती है तो यह मामला तुरंत चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों (ई.आर.ओ.) और चुनाव तहसीलदारों के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पहुँच जाता है और सम्बन्धित चुनाव अधिकारियों को शिकायत के निपटारे के लिए निर्देश दिए जाते हैं।

नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुधार या नाम हटाने जैसी सेवाएं लेने के लिए डी.सी कार्यालय, चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों के कार्यालय में या सम्बन्धित बूथ स्तर अफ़सर (बी.एल.ओ.) के साथ संपर्क करके फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा ये सेवाएं www-voterportal-eci-gov-in या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के द्वारा भी प्राप्त की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here