
बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बसों में अकसर पढऩे को मिलता है कि बाजू व सिर बस से बाहर न निकालें फिर भी कुछ लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जोकि उनके लिए बड़ा कारण बनता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि एक युवक को अपना सिर बस से बाहर निकालना महंगा पड़ गया। जिससे विपरीत दिशा सेल आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के झमटिया गांव स्थित एनएच 28 पर कोल डिपो के मंगलवार की शाम बस में यात्रा कर रहे यात्री को खिडक़ी से झाकने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।


घटना के बाद यात्री बस रुकते ही यात्री समेत चालक बस छोडक़र फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेगूसराय से सीतामढ़ी जा रही डीबीएस यात्री बस झमटिया कोल डिपो के समीप जैसे ही पहुंंची दलसिंहसराय से बेगूसराय की ओर तीव्र गति से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने सामने से उसे टक्कर मार दिया। जिससे बस में यात्रा कर रहे एक यात्री का सर टूट गया और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई वह देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस नें घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के लोदियाही गांव निवासी अताउल राय का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राय के रूप में की गई है। बछवाड़ा थाना पुलिस घटना की सूचना मृतक के परिजन को दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन बछवाड़ा थाना पहुंची। बछवाड़ा थाने की पुलिस नें मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि उक्त युवक की मौत से मासूम बच्चों के सर से पिता का साया छीन गया। युवक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।












