Thursday, October 22, 2026
Home National 23 नवंबर से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद, बच्चों संग...

23 नवंबर से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद, बच्चों संग घर से खेलने निकली थी पांच वर्ष की श्रृष्टि

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश शर्मा। चमथा गांव के गोप टोल मुहल्ले से जिस लापता बच्ची को खोजने हेतु पुलिस व परिजनों को खोजने में पसीने छूट रहे थें, उसका शव घर के समीप ही परित्यक्त पड़े कुंए से बरामद किया गया। बताते चलें कि पटना जिले के दीदारगंज, कच्चीदरगाह स्थित रवासपुर गांव निवासी रौशन कुमार की पांच वर्षीय पुत्री श्रृष्टि कुमारी गत 23 नवंबर को अपनी मां के साथ ननिहाल चमथा गोप टोल आई थी। ननिहाल में हीं अगले दिन शाम को अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी। तत्पश्चात परिजनों नें अपने स्तर से उक्त लापता बच्ची की काफी खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका। मामले को लेकर लापता बच्ची के चाचा चंद्रमनी कुमार नें बछवाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायाा था।

Advertisements

इसके बाद से पुलिस एवं परिजनों के द्वारा लगातार उक्त लापता बच्ची की खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर किसी ग्रामीण के द्वारा घर के समीप हीं परित्यक्त पड़े कुंए में एक लाश होने की सुचना मिली। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामिणों में यह खबर जंगल की आग तरह फ़ैल गयी। बहुत लंबे समय से कुंआ परित्यक्त पड़े रहने के कारण शव को निकलने पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस बल को काफी सरांध बदबू का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद उक्त लापता बच्ची के शव को कुंए से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष नें बताया कि खेलने के क्रम में हीं उक्त बच्ची कुंए में गिरे गयी। दस दिनों तक शव कुएं में रहने के कारण शव स्थति नाज़ुक बनी हुती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here