Thursday, October 22, 2026
Home National सरकारी एम्बुलेंस की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची का...

सरकारी एम्बुलेंस की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची का पैर टूटा

बछवाड़ा, बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़)। बछवाड़ा के अरबा गांव में सरकारी एम्बुलेंस की चपेट में आने के कारण एक पांच वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी। बताते चलें कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन के 102 पर दिए गए लोकेशन पर एम्बुलेंस कादराबाद गांव जा रही थी। इसी क्रम में बछवाड़ा-कादराबाद पथ पर अरबा गांव के वार्ड सात के समीप सडक़ पार करने के क्रम में स्थानीय निवासी अरविंद कुमार की पुत्री कृतिका कुमारी एम्बुलेंस की चपेट में आ गयी।

Advertisements

जिसके कारण उक्त बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटनाक्रम में पहुंचे ग्रामीणों नें एम्बुलेंस चालक को जमकर कोप भाजन का शिकार बनाया। इस क्रम में स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप पर आक्रोशित लोगों को नियंत्रित किया जा सका। तत्पश्चात उक्त घायल बच्ची को दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस से हीं सीएचसी बछ्वाड़ा लाया गया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here