ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम के चयन के लिए ट्रायल 30 मार्च को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने अप्रैल महीने के शुरुआती हफ़्ते के दौरान मध्य प्रदेश में होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम का चयन करने हेतु ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में रखे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए खेल विभाग के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल और स्पोट्र्स बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा ‘ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ एथलैटिक्स चैंपियनशिप’ 6 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2021 तक करवाई जा रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भोपाल (मध्य प्रदेश) के स्पोट्र्स एंड यूथ वैलफेयर, तात्या टोपे, स्टेट स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स, टी.टी. नगर स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देने के लिए पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी (खिलाड़ी) 30 मार्च को पोलो ग्राउंड, पटियाला में सभी ज़रुरी दस्तावेज़ों समेत प्रात:काल 9:00 बजे पहुँचना यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभाग से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एन.ओ.सी. प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here