देश की सेवा करना ही भाजपा की स्थापना का लक्ष्य: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोट्र्स सैल की तरफ से पार्टी का 41वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को पार्टी ध्वज सौंपते हुए कहा कि आज से 41 वर्ष पहले भाजपा के स्थापना पंडित शामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की सेवा का जो संकल्प लेकर स्थापना की थी उसे आज पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता साकार करने में दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है। डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा 41 वर्ष में देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपने को स्थापित कर यह साबित कर दिया है कि आज राजनीतिक पार्टियां जनता की सेवा करके ही अपना अस्तित्व आगे बढ़ा सकती है।

Advertisements

भाजपा स्पोट्र्स सैल ने मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस

डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा के नेताओं शामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी जी, अडबानी जी, प्रधानमंत्री मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी, अमित शाह जी जैसे अनेक नेताओं ने कड़ी मेहनत कर पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया तथा आज भाजपा का कार्यकर्ता ऐसे नेताओं से मार्गदर्शन व ऊर्जा प्राप्त कर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में लगा हुआ है। डा. घई ने कहा कि आज से एक सप्ताह के बीच भाजपा स्पोट्र्स सैल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार व भाजपा की नीतियों के बारे विस्तृत जानकारी दे। इस अवसर पर मोहित संधू, अशोक कुमार गोल्डी, डा. पंकज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, जगदीश मिन्हास, करनवीर घई, हरप्रीत, डा. वशिष्ट कुमार, गौरव शर्मा, रमनीश घई, रजत, गुरविंदर सैनी, नवीन ठाकुर, शम्मी डोगरा, रवनीश, गौरव बेदी, काका, गरवदीप आदि कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा के ध्वज लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here