Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh जेलों में बंद मुस्लिम भाईचारे के बंदियों की सुविधा के लिए रोज़े...

जेलों में बंद मुस्लिम भाईचारे के बंदियों की सुविधा के लिए रोज़े रखने सम्बन्धी विशेष हिदायतें जारी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। रमज़ान के पवित्र महीने के मौके पर रोज़े रखने की महत्ता को देखते हुए जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा राज्य की जेलों में बंद मुस्लिम भाईचारे के कैदियों की सुविधा के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में स. रंधावा ने कहा कि रमज़ान के महीने के दौरान जेलों में बंद मुस्लिम भाईचारे के बंदियों को बाहर से खाने-पीने का सामान लेने की आज्ञा दी गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बंदियों के पारिवारिक सदस्यों या अन्य ग़ैर सरकारी संस्था द्वारा दिया जाने वाला सामान बंदी हासिल कर सकेंगे परन्तु साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन को हिदायतें भी दी हैं कि सुरक्षा पक्ष से सामान की चैकिंग और कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पूरी तरह पालना की जाए। जेल मंत्री ने आगे बताया कि मुस्लिम भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जेल में बंदी द्वारा अदा की जाने वाली नमाज़ के लिए भी जेलों में पूरा इंतज़ाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी समूह जेलों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं, जिनका यथावत पालना करने को यकीनी बनाने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here