जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी हुए कर्फ्यू के आदेशों की उल्लंघना करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना जालंधर पुलिस ने जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी हुए कोरोना वायरस संबंधी कर्फ्यू के आदेशों की उल्लंघना करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल जालंधर के मुख्य अधिकारी एएसआई गगनदीप सिंह सेखों की अगवाई में एएसआई रघुवीर सिंह द्वारा राजवीर सिंह उर्फ सन्नी मन्नी पुत्र नाजीर निवासी गांव वरियाणा थाना मकसूदा को जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी हुए कोरोना वायरस संबंधी कर्फ्यू के आदेशों की उल्लंघना करने पर गिरफ्तार किया गया और कुलदीप सिंह उर्फ राजू पुत्र बलवंत सिंह निवासी मकान नं 110 तारा सिंह एवन्यू जालंधर को रात के समय राजू बेकरी खोलने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here