महिला सबइंस्पैक्टर ने लगाया एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र की राजधारी मुंबई में जहां एक महिला सब इंस्पैक्टर (एसआई) ने असिस्टेंट सब इंस्पैक्टर (एएसआई) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के डोंगरी थाने में एक एसआई ने एक एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला अधिकारी के बयान पर आईपीसी की धारा 376, 354 (बी), 377, 420, 323, 504, 506 के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी एएसआई ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला एक दिन पहले ही दर्ज किया है। बताया जाता है कि जल्द ही आरोपी अधिकारी का बयान भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here