Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur अमेरिका में नसली हमले में पंजाब के चार लोगों की मौत, एक...

अमेरिका में नसली हमले में पंजाब के चार लोगों की मौत, एक होशियारपुर का भी है शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में हुए नसली हमले में एक बार फिर से पंजाबी मूल के चार लोगों की मौत से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। बीते दिन हुए हमले के दौरान मारे गए चार लोगों से एक पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला जसविंदर (71) भी शामिल था। जसविंदर अपने बेटे के साथ अमेरिका में रहता था। उसकी मौत की खबर सुनकर पुश्तैनी गांव कोटला नोध सिंह में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि जसविंदर अपने बेटे गुरविंदर सिंह से पिछले 8 वर्षों से अमरीका में रह रहा था। जानकारी देते हुए वरिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके पिता जसविंदर व मां को अमेरिका में पक्का होने को कहा था।

Advertisements

कुछ समय घर रहने के बाद फिर वह काम पर जाने लगे थे। बीती शाम जब वह काम से घर वापिस जा रहे थे तो अचानक एक विदेशी मूल के नौजवान ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में चार पंजाबी मूल के लोग शामिल थे। परिवार के मुताबिक उनको सुबह ही फोन आया कि उनके पिता की कल फायरिंग में मौत हो गई है। परिवार ने शक जताया है कि अमेरिका में यह नसली हमला हुआ है। पुलिस की माने तो गोलीबारी करने के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here