गांव भूतपुर का पावरकॉम कर्मी गुरजिंदर करंट लगने से गंभीर घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस/हरपाल लाडा। गांव सलेरन में खंबे पर चढ़ा पावरकॉम कर्मी करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजिंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव भूतपुर जोकि बिजली विभाग में ठेके पर काम कर रहा है आज दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ गांव सलेरन में बिजली की 11 हजार केवी लाईन की सप्लाई ठीक करने के लिए गए हुए थे जब गुरजिंदर बिजली ठीक करने के लिए खंबे पर चढ़ा तो उसको जोरदार झटका लगा।

Advertisements

जिससे वह खंबे से नीचे गिर गया। जिसे तुरंत साथी कर्मचारियों ने होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर गुरजिंदर सिंह का ईलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here