Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh कोविड-19 की हिदायतों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध स्कूल...

कोविड-19 की हिदायतों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी कर्रवाई करने की चेतावनी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूलों में बुलाकर अभिभावक-अध्यापक मुलाकात करने के विरुद्ध स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतानवी दी है।स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार कुछ निजी स्कूलों द्वारा कोविड-19 की हिदायतों का उल्लंघन करने की घटनाएँ विभाग के ध्यान में आईं हैं। इसलिए सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार ने एक पत्र लिखकर ज़िला शिक्षा अधिकारियों को निजी स्कूलों पर नज़र रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

Advertisements

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह यह यकीनी बनाएं कि निजी स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर मीटिंगें न करें। प्रवक्ता के अनुसार अधिकारियों को अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए ऐसे मामले डायरैक्टोरेट और सबंधित डिप्टी कमीशनरों के ध्यान में लाने के लिए कहा गया है जिससे उल्लंघन करने वाले स्कूलों के विरुद्ध बनती कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here