Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शी रोज़गार प्रक्रिया के लिए...

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शी रोज़गार प्रक्रिया के लिए वचनबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभाग की तरफ से राज्य की नौजवानी को रोज़गार के उचित मौके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया में पूर्ण तौर पर पारदर्शी मापदंड इस्तेमाल किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत पंजाब के समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों को आंगनवाड़ी वर्करों में से सुपरवाईजरों का चयन करने के लिए अस्थायी मेरिट सूचियों सम्बन्धी आवेदकों से ऐतराज़ों की माँग 11 जनवरी, 2023 तक शाम 04ः00 बजे तक की गई है। आवेदक सीधे तौर पर डायरैक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को दस्ती तौर पर सबूतों सहित अपने ऐतराज़ दर्ज करवा सकते हैं।

Advertisements

इस सम्बन्धी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने और जानकारी देते हुये बताया कि आई. सी. डी. एस. प्रोजैक्टों के अधीन काम कर रही आंगनवाड़ी वर्करों में से सुपरवाईजरों का सिलैक्शन करने के लिए पंजाब के समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों से प्राप्त हुई अस्थायी मेरिट सूचियों को मुख्यालय स्तर पर कम्पाईल करने के उपरांत विभाग की वैबसाईट (sswcd.punjab.gov.in) पर अपलोड कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों को हिदायत की है कि अस्थायी मेरिट सूचियों को डाउनलोड करके अपने दफ़्तर और सम्बन्धित बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों के दफ्तरों में नोटिस बोर्ड पर लगाया जाये। आंगनवाड़ी वर्करों को अस्थायी मेरिट सूचियों सम्बन्धी सूचित किया जाये और समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को इसकी तस्दीक करने के लिए हिदायत की है।

आवेदक की तरफ से किये ऐतराज़ और मुख्यालय की तरफ से जारी की गई राज्य स्तरीय अस्थायी मेरिट सूची की कैटागिरी, सब कैटागिरी का लड़ी नंबर अंकित किया जाये। आवेदक को हिदायत की जाती है कि वह मुख्यालय के ऐतराज़ रजिस्टर में अपना ऐतराज़ दर्ज करवाने के उपरांत डायरी नंबर प्राप्त करे। विभाग की तरफ से निश्चित की तारीख़ के बाद प्राप्त हुए ऐतराज़ों पर विचार नहीं किया जायेगा। यह मेरिट सूची आवेदक की तरफ से सम्बन्धित बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को दी सूचना आधार पर ज़िला प्रोग्राम अफसरों की तरफ से भेजी गई मेरिट सूचियों और ऐतराज़ सुनने के लिए केवल अस्थायी तौर पर जारी की गई है। इसको अंतिम नहीं माना जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस सूची को जारी करने का मुख्य उद्देश्य है कि यदि अस्थायी मेरिट सूची में कोई गलती रह गई है तो उसे दुरुस्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here