Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां दो महीने के अंदर की जाएं

अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां दो महीने के अंदर की जाएं

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। 
पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा दिए निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा द्वारा राज्य के सभी विभागों को अधिकारियों और कर्मचारियों की रहती पदोन्नतियां दो महीने के अंदर करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने आज सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग मुखियों, समूह डिवीजनल कमिशनरों और जिलों के डिप्टी कमिशनरों को पत्र लिख कर कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां रहती हैं, वह नियमों और हिदायतों अनुसार विधि अपनाते हुए दो महीनों के अंदर की जाएँ। मुख्य सचिव ने इन निर्देशों की सख़्ती से यथावत पालना करने के लिए कहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here