Thursday, October 22, 2026
Home Himachal आयुष घर-द्वार कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला में एक हजार संक्रमित...

आयुष घर-द्वार कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला में एक हजार संक्रमित उठा रहे लाभ

हमीरपुर, 18 मई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सरिता राणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन आज य़हां किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग के माध्यम से कोविड-19 होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए  प्रारम्भ किए गए “आयुष घर द्वार”कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

Advertisements

डॉ. सरिता राणा ने बताया कि यह एक कल्याणकारी ऑनलाइन कार्यक्रम है। इस योजना के अन्तर्गत जिला हमीरपुर में 76 वर्चुअल ग्रुप्स बनाए गए हैं, जिनमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट,  आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षित स्वयंसेवी प्रतिदिन प्रातः व सायं योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त संक्रमित मरीजों से दूरभाष एवं सोशल मीडिया पर भी संपर्क कर उन्हें आवश्यक सलाह व परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 993 आइसोलेटेड मरीजों को इस कार्यक्रम में जोड़ा जा चुका है। जल्द ही गृह पृथकवास में चल रहे जिला के सभी संक्रमित मरीजों को इसमें जोड़ दिया जाएगा,  ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में कहा गया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी स्वयं प्रतिदिन मरीजों से संपर्क कर उनसे कार्यक्रम का फीडबैक ले रही हैं। इस कार्यक्रम में मरीजों को प्राणायाम, योग व ध्यान से मानसिक व शारीरिक बल प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर ऑर्ट ऑफ लीविंग संस्था के जिला प्रमुख राजेश एवं नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश कतना भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here