Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh पंजाब की दूसरी ऑक्सीजन ऐक्सप्रैस 30 मीट्रिक टन तरल मैडीकल ऑक्सीजन लेकर...

पंजाब की दूसरी ऑक्सीजन ऐक्सप्रैस 30 मीट्रिक टन तरल मैडीकल ऑक्सीजन लेकर हजीरा से बठिंडा के लिए रवाना

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। तरल मैडीकल ऑक्सीजन (एल.एम.ओ.) की सप्लाई में और तेज़ी लाते हुए पंजाब की दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रैस, हजीरा से चलकर 19 मई आज शाम को बठिंडा पहुँच जायेगी। इसमें 30 मीट्रिक टन मैडीकल ऑक्सीजन लाई जा रही है। इससे पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में इस जीवन रक्षक ऑक्सीजन की उपलब्धता में तेज़ी आयेगी।यह खुलासा करते हुए ऑक्सीजन कंट्रोल रूम की निगरानी कर रहे सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी श्री राहुल तिवारी ने बताया कि विभाग ने ऑक्सीजन की कमी पर काबू पा लिया है और कोविड मरीज़ों को अपेक्षित और निर्विघ्न मैडीकल ऑक्सीजन की सप्लाई मुहैया करवाने के लिए सभी संभव स्रोतों को जुटाया गया है। विभाग की तरफ से एक्सप्रैस रेल गाड़ीयों के द्वारा अति-अपेक्षित ऑक्सीजन की सप्लाई को और सुचारू बनाने के लिए मार्कफैड की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इससे पहले पहली ऑक्सीजन एक्सप्रैस बोकारो से फिल्लौर तक चलाई गई थी जोकि अब निरंतर रूप से पंजाब के लिए 40 मीट्रिक टन तरल मैडीकल ऑक्सीजन सप्लाई करती है। यह ऑक्सीजन पंजाब के केंद्रीय और उत्तरी भागों में बांटी जा रही है।मरीज़ों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री तिवारी ने कहा कि दूसरी रेल गाड़ी आज शाम बठिंडा पहुंच जायेगी और सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर को ऑक्सीजन की खेप उपलब्ध हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में हम उचित योजनाबंदी और सभी संभव स्रोतों से डॉक्टरी सप्लाई को यकीनी बनाने पर काम कर रहे हैं और राज्य सरकार अब केंद्र सरकार पर टैंकरों के कोटे को बढ़ाने के लिए भी दबाव बना रही है। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर मरीज़ के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को यकीनी बनाया जाये और हम इसको यकीनी बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने वायरस के फैलाव की लड़ी को तोड़ने के लिए लोगों को सभी प्रोटोकॉलों का पालन करने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here