हमारे दिलों में आज भी जि़ंदा हैं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी: पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यातिथि पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस व्यापार सैल के वाइस चेयरमैन पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर तथा सुमन कुमारी तलवाड़ पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की इंचार्ज जिला होशियारपुर ने संयुक्त रूप में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास कौशल महासचिव सिटी कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवा दल की सदस्य अंजू शर्मा, जसविंदर कौर, मनजीत कौर, रीटा पलाहा, रजनी, दविंदर कौर, मधू बाला आदि ने भी पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कुछ लोग दिलों पर राज करते है, राजीव गांधी एक ऐसी शखि़्सयत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जि़ंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। इस उपरांत कांग्रेस नेता सुदर्शन धीर व विकास कौशल, राजू बाबा ने स्वामी मोहना चंद की बोड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यातिथि पर पौधारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here