भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत मास्क व सैनिटाइजर बांटे

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंडल दातारपुर के गाँव नमोली भटोली के कमाही देवी दातारपुर सडक़ के चौंक में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ़ से “सेवा ही संघठन ” के तहत मास्क सेनिटाईजऱ व पीने के पानी की बोतल बाँटे गये कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजपा के ज़िला उपप्रधान प्रवीण शर्मा उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल प्रधान अनिल वशिष्ट ने बताया की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश से पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कोविड़ से बचने के उपाए और फ्ऱी मास्क सेनिटाईजऱ व पीने के पानी की बोतल बाँटे जा रहे है।

Advertisements

इस मुश्किल घड़ी में भाजपा प्रशासन के सहयोग से आम जनता की सेवा में लगी है, लोगों से भी अपील है की बहुत ही ज़रूरी काम हो तभी घर से वाहर निकलें और मास्क का प्रयोग हमेशा करें अपने हाथ से समय समय पर साबुन से धोते रहें। इस समय मंडल उपप्रधान रमन शर्मा, प्रलाहद ठाकुर, सुभाष चौधरी, एनजीओ सैल मंडल प्रधान अक्षय ठाकुर, मंडल, युवा मोर्चा मंडल प्रधान अश्वनी चौधरी, युवा मोर्चा जिला सचिव वरुण ठाकुर, मंडल कार्यकरनी से मदन पठानीया, बलराम भटोलि, राजीव गौतम, करनैल सिंह, करतार नमोलि हार, काला चौधरी, आयुष ठाकुर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here