नगर निगम कर्मियों ने मांगों संबंधी निकाय मंत्री का जलाया पुतला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर के मुलाज़मों ने 20वें दिन हड़ताल तथा धरना दिया। हड़ताल करने के उपरान्त निकाय मन्त्री ब्रहम महिन्द्रा का धोबी घाट चौंक में पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता दलीप कुमार दीपा जी द्वारा की गई। इसमें में समूह संगठनों के प्रधान तथा समूह कर्मचारी शामिल हुयेे जिसमे सफाई कर्मचारी युनियन के प्रधान कर्णजोत आदिया ने अपने विचार सांझे करते हुये कहा कि अगर सरकार इन मांगों के सम्बन्ध में सरकार कोई फैसला नही लेती तो इस संघर्ष को और तेज़ किया जायेगा तथा इस की रूपरेखा बदल दी जायेगी।

Advertisements

मुख्य मांगे आऊटसोर्स मज़दूरों को पक्का किया जाये, डी.ए. की किश्तें लागू की जायें, नया पे-स्केल लागू किया जाये, पुरानी पैन्शन स्कीम लागू की जाये, 200 रूपए प्रोफैशनल टैक्स बन्द किया जाये। सफाई सेवक को 1000 रूपए स्पैशल तनख्वाह दी जाये तथा इसमें और मांगे भी शामल हैं। हर ब्रांच में समय के अनुसार बनती तरक्की दी जाये। इस अवसर पर स्वीट लाईट ब्रांच से धनजीत बद्धन, सीवरेज के प्रधान नरेश कुमार, बब्बू, बेलदार प्रधान बलविन्द्र सिंह लक्की तथा मोहित समूह कर्मचारियों के साथ शामिल हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here