
होशियारपुर। आम आदमी पार्टी पंजाब की तरफ से प्रदेश संयुक्त सचिव ब्रह्मशंकर जिम्पा को हलका होशियारपुर-43 का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस संबंधी पार्टी द्वारा जारी पत्र में इसकी सूचना पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी गई।
Advertisements

इस संबंधी जिम्पा ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे।












