गलवान घाटी में भारतीय सेना के पराक्रम के आगे भाग खड़े हुए थे चीनी सैनिक: डा. रमन घई

होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवलान घाटी भारतीय सेना के पराक्रर्म के आगे आज से एक वर्ष पहले चीनी सैनिकों ने घुटने टेकने पर मजबूर होकर अपने कदम पीछे खीचे थे। भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब ने जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर आज के दिन गलवान घाटी लद्दाख में चीनी सैनिकों को भागने के लिए मजबूर करने के आपरेशन में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद भारतीय सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल के प्रदेश कनवीनर डा. रमन घई ने गलवान में शहीद भारतीय सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज भारतीय सैना की गिनती विश्व की सर्वोत्तम सैनाओं में की जाती है। डा. घई ने कहा कि आज के दिन एक वर्ष पहले भारतीय सैना ने लद्दाख की गलवान घाटी में जिस तरह चीनी सैनिकों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा उससे हम सभी भारतीयों को अपनी सेनाओं पर गर्व महसूस होता है।

Advertisements

भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब ने गलवान में वीरगति प्राप्त सैनिकों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

डा. रमन घई ने कहाकि गलवान घाटी में धोखे से चीनी सेना के किए गए हमले का जिस वीरता के साथ भारतीय सैना ने जवाब दिया उसका एतिहास भविष्य में सुनैहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। डा. घई ने घलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त शहीद भारतीय सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। डा. रमन घई ने कहाकि भारतीय सैना के पराक्रम से ही आज गलवान घाटी चीनी सैना से मुक्त हो सकी है और हम सभी देशवासी अपनी सेनाओं की कड़ी मेहनत से विपरीत स्थितियों में निभाई जा रही देश के प्रति अपनी सेवाओं से ही हम आराम की नींद सोते है।

इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब की तरफ से गलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों के शहीदों को याद करते हुए हवन का आयोजन करते पूर्ण आहुति डाली गई। इस अवसर पर मोहित संधू, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, गौरव शर्मा, सुनील सेठी, गौरव शर्मा, डा. वशिष्ट कुमार, राज कुमार शर्मा, हरप्रीत, विक्की चौहान, पंडित वकील तिवारी, आकाश कुमार, प्रवेश कुमार, मनोज, करनैल, करणवीर आदि कार्यकर्ताओं ने शहीद भारतीय सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here