समाजिक संघर्ष पार्टी ने 2022 के लिए पंजाब विधान सभा के 7 एम.एल.ए. उम्मीदवारों का किया एैलान: हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की समूह कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग मास्टर महिंद्र सिंह हीर पंजाब प्रधान की प्रधानगी में पार्टी के कार्यालय में हुई। इस मीटिंग में हरविंदर कौर राष्ट्रीय प्रधान तथा जसविंदर सिंह संस्थापक विशेष तौर पर शामिल हुए तथा अमृत लाल गंगड़ (पिंजोर) फूले अम्बेडकरी आंदोलन के सीनियर नेता विशेष मेहमान के तौर पर मीटिंग में उपस्थित हुए जिनका पार्टी द्वारा फूलों के हार पहना कर शानदार स्वागत किया गया। इस समय राष्ट्रीय कैशीयर एम.एल. कौशल तथा राष्ट्रीय महासचिव बलवंत सिंह भी उपस्थित थे। 

Advertisements

इस समय मीटिंग में तोगडि़या जी ने मीटिंग में शामिल विशेष मेहमानों, मुख्य मेहमान तथा समूह कार्यकारिणी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया तथा अपने संबोधन में मीटिंग के एजंडे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तीर्थ राम तोगडि़या महासचिव ने मीटिंग की कार्यवाई रिलीज़ करते बताया कि हरविंदर कौर राष्ट्रीय प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 1 साल 3 महीने से कोरोना महामारी के कारन लॉक डाउन की नाज़ुक स्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से व्यक्तिगत सम्पर्क करके सदस्यता तथा पार्टी की गतिविधियों से अवगत करवाने के अभियान को लगातार चालू रखा है। मैं उसकी प्रशंसा करती हुं और कहा कि कार्यकर्ताओं के दृढ इरादे 2022 के विधान सभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री की तरफ अग्रसर करेंगे। जसविंदर सिंह संस्थापक ने चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण नुक्ते सांझे किए।

मुख्य मेहमान अमृतलाल गंगड़ ने मीटिंग को प्रभावशाली ढंग से संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब की राजनीति डांवा डोल स्थिति में है तथा आम जनता का पुरानी पारंपरिक पार्टीयों से विश्वास उठ चुका है, जिस कारण आज के समय में समाजिक संघर्ष पार्टी का महत्व और भी बढ़ गया है। यह पार्टी लोगों का विश्वास जीत कर 2022 के चुनावों में अपने एम.एल.ए. जिता कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस समय पंजाब की कार्यकारिणी कोर कमेटी के फैंसले के अनुसार समूह नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए देस राज मल्ल को जालंधर पार्लियामेंट्री हलके का इंचार्ज, हरविंद्र सिंह प्रिंस (प्रधान यूथ विंग पंजाब) को होशियारपुर पार्लियामेंट्री हलके का इंचार्ज, तथा हरविंदर कौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) को फिल्लौर हलके से, सिंदरपाल धीमान को पटियाला (अर्बन) से , हरप्रीत कौर को पटियाला (रुरल) से,  कुलवंत सिंह चौहान को फतेहगढ़ चूढि़यां (गुरदासपुर) से,  तीर्थ तोगडि़या को मानसा से,  राजिवंद्र कौर केहाड़ को गिल (लुधियाना) से,  अमर सिंह बरनाला को भदौड़ हलके से, एम.एल.ए. के उम्मीदवार बनाए जाने की धोषणा की, याद रहे कि पार्टी की तरफ से मास्टर महिंद्र सिंह हीर को पहले ही होशियारपुर के विधान सभा हलका शाम चौरासी से अपना उम्मीदवार धोषित किया जा चुका है। 

जिसका समूह उपस्थिति नें जोरदार ढंग से तालियां बजा कर स्वागत किया गया तथा विभिन्न उम्मीदवारों को फूलों के हार पहना कर खुशियों का इज़हार किया गया। पार्टी के महासचिव श्री तीर्थ राम तोगडि़या ने प्रैस को बयान दे कर बताया कि इस मीटिंग में उपरोक्त नेतओं के अतिरिक्त अन्य जिला प्रधान तथा हलका इंचार्ज सर्व हरद्याल सिंह सेवानिवृत एस.डी.ओ., कुलवंत सिंह चौहान, राजिंद्र देवकीया, हरचंद जक्खवाली, हरद्याल सिंह कौड़ा, नम्बरदार सुखविंद्र लाल, राजविंद्र कौर (महिला विंग) तथा अन्य नेता भी शामिल हुए।  अंत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिंद्र सिंह हीर ने अपने संक्षेप संदेश में सभी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में पूरे जोर शोर से डट जाने के लिए आमंत्रित किया ताकि आम जनता के विश्वास को हम पार्टी की जीत में बदल सकें। अंत में मास्टर सुच्चा राम जी ने समूह मुख्य मेहमानों, विशेष मेहमान तथा जिला- हलका इंचार्जों तथा कार्यकर्ताओं का मीटिंग में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here