Sunday, October 25, 2026
Home Himachal स्वतंत्रता सेनानी स्व. गंगा राम की पत्नी मैना देवी का निधन, राजकीय...

स्वतंत्रता सेनानी स्व. गंगा राम की पत्नी मैना देवी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंगा राम की 96 वर्षीय पत्नी मैना देवी का टोनी देवी के नजदीक झनिक्कर गांव में निधन हो गया। शनिवार को राजकीय सम्मान से इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया तहसीलदार बमसन डॉक्टर आशीष शर्मा ने परिजनों से मिल कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम संस्कार में शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानी गंगा राम ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। इनका निधन 1980 में हो गया था। स्वर्गीय गंगा राम की पत्नी मैना देवी का निधन शुक्रवार रात को हो गया । राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया।

Advertisements

दिवंगत मैना देवी के बेटे ध्यान सिंह मुसाफिर ने बताया कि इनकी माता अपने पीछे दो बेटे, बहुएं, दो पोते व चार पोतियों का परिवार छोड़ गई हैं। तहसीदार बमसन डॉक्टर आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि वह अंतिम संस्कार में प्रशासन की ओर से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली बीस हजार रूपए सम्मान राशि परिजनों को मौका पर प्रदान की गई । इस अवसर पर फील्ड कानूनगो रिखी राम , पटवारी हल्का वंदना और पार्ट टाइम वर्कर अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here