Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal शमशानघाट के पास बैठे थे किन्नौर के अभिनीत और दगनेहड़ी के आयुष,...

शमशानघाट के पास बैठे थे किन्नौर के अभिनीत और दगनेहड़ी के आयुष, पुलिस ने बरामद की 8.88 ग्राम चरस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नशेड़ियों को तो बस बैठने का ठिकाना मिलना चाहिए, चाहे वह ठिकाना शमशानघाट ही क्यों न हो।  मिली सूचना के मुताबिक  पुलिस ने अभिनीत नेगी  गांव पांगी तहसील कल्पा जिला किन्नौर व आयुष पुत्र अश्विनी कुमार गांव दगनेहड़ी तहसील व जिला हमीरपुर को शमशानघाट के पास से पकड़ा है।  ये दोनों  हमीरपुर नगरपरिषद के वार्ड नंबर एक कृष्णा नगर के शमशान घाट के पास बैठे हुए थे।

Advertisements

पुलिस ने तलाशी के दौरान इनसे 8.88 ग्राम चरस पकड़ी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर संख्या 222/24 धारा 20,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here