सरकारी कॉलेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

होशियारपुर: सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह और सहायक डायरेक्टर युवक सेवायें होशियारपुर के स. प्रीत कोहली की अुगवाई में एन.एस.एस. और रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार, प्रो. रणजीत कुमार तथा एन.सी.सी. के इंचार्ज प्रो. कश्मीर सिंह के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाया गया। इसमें एन.एस.एस. और एन.सी.सी. के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान योगाचार्य श्री सुरिन्द्र कुमार, पी.जी.डी. योग साईस, एम.ए. योगा ने बैवीनार में स्टाफ और विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए योग आसनों की जानकारी दी। उन्होने विशेष तौर पर कोरोना महामारी से योग के माध्यम से बचने पर चर्चा की। 

Advertisements

प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह ने कहा कि योग हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर फायदा पहुंचाता है। इस लिए हमें रोजाना योग करना चाहिए। एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम योगा का सहारा लेकर, सड़क पर यातायात से सम्बंधित नियमों की पालना करके, खान-पान का ध्यान रखकर, नशों से दूर रहकर, वातावरण को स्वच्छ रखकर लम्बा और स्वस्थ जीवन गुजार सकते हैं और अपने शरीर को सुन्दर बना सकते हैं। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवायें स. प्रीत कोहली, मुख्य मेहमान सुरिन्द्र कुमार और प्रो. विजय कुमार के साथ लगभग 200 स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने योग करके इस दिवस को मनाया और भिन्न भिन्न आसन किये। उन्होने रोज़ाना योग करने का प्रण भी लिया। छात्रा मंजू रानी ने समारोह के लिए विशेष पोस्टर बनाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here