Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh जहाज़ हवेली को जोड़ने वाली सड़क का नाम दीवान टोडर मल्ल मार्ग...

जहाज़ हवेली को जोड़ने वाली सड़क का नाम दीवान टोडर मल्ल मार्ग रखाः सिंगला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दसवें सिख गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के सबसे छोटे दो साहिबज़ादों के अंतिम संस्कार के लिए मुगलों के हुक्म की न-फ़रमानी करने का साहस करने वाले दीवान टोडर मल्ल की गौरवमयी विरासत को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार ने जहाज़ हवेली को मुख्य सड़क के साथ जोड़ने वाली सड़क का नाम दीवान टोडर मल्ल मार्ग रखने का फ़ैसला किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि दीवान टोडर मल्ल के अतुल्य योगदान के सत्कार के तौर पर उनकी रिहायश जहाज़ हवेली के साथ जोड़ने वाली सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दीवान टोडर मल्ल के असाधारण साहस के प्रति आभार प्रकट करने के लिए यह एक छोटा सा कदम है।

Advertisements

उन्होंने याद करवाते हुए कहा कि जब छोटे साहिबज़ादों को इस्लाम न कबूलने के दोष में जीवित नींवों में चुनवाया जा रहा था और कोई भी उनके (साहिबज़ादों) संस्कार के लिए ज़मीन देने के लिए राज़ी नहीं था तो उस समय मुगलों के हुक्म की परवाह न करते हुए दीवान टोडर मल्ल ने सोने के सिक्के बिछाकर ज़मीन का एक टुकड़ा खरीदा था और मुगलों से साहिबज़ादों की पवित्र देह मिलने के उपरांत अंतिम संस्कार भी किया।श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि जी.टी रोड से जहाज़ हवेली को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए मंज़ूरी दी गई थी और अब टैंडरों को भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि 1.5 किलोमीटर के छोटे से टुकड़े, जिसको सिवरेज लाईन बिछाने के लिए अभी रोका गया है, के अलावा बाकी सड़क को चौड़ा करने का कार्य जल्दी ही शुरू कर दिया जायेगा।

सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचां के सुधार के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि विभिन्न सेवाओं और योजनाओं को सभ्यक और कारगर ढंग से इस्तेमाल किया जा सके जिससे सड़कों, इमारतों और पुलों का निर्माण करते हुए पूरे राज्य में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा खड़ा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here