युवाओं को वोट रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित जागरूक करने के लिए लगाया वोटर जागरूकता कैंप

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। विधान सभा चुनाव क्षेत्र 036 जालंधर उत्तरी के अंतर्गत नज़दीक सिटी रेलवे स्टेशन (दमोरिया पुल) में वोटर जागरूकता कैंप लगाया गया। इस सम्बन्धित अनुपम कलेर, मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी 036 जालंधर उत्तरी -कम अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर डिवैल्पमैंट अथारिटी, जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब और ज़िला चुनाव अधिकारी की तरफ से प्राप्त आदेशों अनुसार आने वाले विधान सभा मतदान 2022 के सम्बन्ध में आम जनता और युवा वर्ग को वोट रजिस्ट्रेशन और वोट के हक सही प्रयोग सम्बन्धित जागरूक के लिए 24 जून 2021 से लगातार जागरूकता कैंप लगाने की शुरूआत की गई है, जिसके अंतर्गत आज का यह कैंप लगाया गया है।

Advertisements

उन्होनें बताया कि आने वाले दिनों में हलके में 30 जून से 7 जुलाई तक दोआबा चौक, 8 जुलाई से 14 जुलाई तक न्यू सब्ज़ी मंडी, मकसूदां और 15 जुलाई से 22 जुलाई तक कुष्ट आश्रम, जालंधर में इसी तरह के अन्य कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें युवाओं को वोट बनाने सम्बन्धित जागरूक करने के इलावा आम जनता /वोटरों को आन -लाईन और आफ -लाईन वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। इस के इलावा कैंपों में कमिश्न के वेब पोर्टल www.nvsp.in या WWW.Voterporal.gov.in या voter helpline mobile app के बारे में भी आम जनता को जानकारी दी जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here