मुख्यमंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. को किसानों के लिए आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब स्टेट पावर कोर्पोरेशन लिमिटड (पी.एस.पी.सी.एल.) को किसानों के लिए बिजली की आठ घंटे निर्विघ्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बिजली की कमी को पूरा करने के लिए किसी भी कीमत पर राज्य के बाहर से बिजली खरीदने के आदेश दिए हैं, जिससे बिजाई के चल रहे सीज़न में बिजली आपूर्ति में कोई विघ्न न पडऩे दिया जाए। चालू खरीफ सीज़न के दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को हिदायत की कि पी.एस.पी.सी.एल. को 500 करोड़ रुपए जारी किए जाएँ, ताकि महामारी के मद्देनजऱ पैदा हुए वित्तीय संकट से निपटा जा सके।

Advertisements

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जो मीटिंग में उपस्थित थे, ने भरोसा दिया कि उनका विभाग यह फंड बिना किसी देरी के जारी करेगा। इससे पहले पी.एस.पी.सी.एल. ने मीटिंग के दौरान जानकारी दी कि महामारी के संकट के दौरान बीते एक साल में उपभोग और राजस्व वसूली में कमी आने के कारण कई वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में फसलों की बिजाई के लिए किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. को बिजली की कमी पूरी करने के लिए ज़रूरत पडऩे पर राज्य के बाहर से किसी भी कीमत पर बिजली खरीदने के आदेश दिए हैं, जिससे सरकार किसानों के साथ की गई वचनबद्धता निभा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली आपूर्ति में कोई विघ्न नहीं पडऩा चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here