सैनिक सम्मान के साथ किया लैस नायक नरिंदर काजल का संस्कार

las-nayak-narinder-kajal-death-crimation-dooth-kalan-hoshiarpur-punjab

-गांव धूत कलां में शोक की लहर, ड्यूटी दौरान गले में गोली लगने से हुआ था घायल-

Advertisements

Report:- Preety Prashar-
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। 235 आई.डब्ल्यू.टी रैजीमैंट (इंजीनियर विंग) में तैनात होशियारपुर के गांव धूत कलां निवासी लैस नायक नरिंदर काजल का उसके गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्व. नरिंदर काजल के ऑन ड्यूटी गले में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था तथा इलाज दौरान उसका निधन हो गया था। इस मौके पर जिलाधीश विपुल उज्ज्वल, एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन, तहसीलदार अरविंद प्रकाश वर्मा, नायब तहसीलदार मनदीप सिंह, कैप्टन साजन जेसन आर.टी. रैजीमैंट व अन्य सैनिक अधिकारियों के अलावा इलाके के गणमान्य लोगों ने लैस नायक को श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
जानकारी अनुसार लैस नायक नरिंदर काजल पुत्र जरनैल दास उक्त रैजीमैंट में कलकत्ता में तैनात था। 22 अक्टूबर 2016 को ऑन ड्यूटी नरिंदर के गले में गोली लग गई थी। वह गुहाटी के अस्पताल में उपचाराधीन था। जिसका ईलाज दौरान निधन हो गया। वह अपने पीछे पिता जरनैल दास, माता कुलदीप कौर, पत्नी गगनदीप कौर, बेटा तजिंदर सिंह (10) व बेटी रितिका (8) को छोड़ गया है। नरिंदर ने 13 साल की नौकरी की थी और 6 माह बाद उसकी रिटायरमैंट थी। मगर विधाता को कुछ और ही मंजूर था। नरिंदर के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here