गांव झांवां: महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत लगा शिनाख्ती कैंप

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अधीन एक दिवसीय शिनाख्ती कैंप गांव झांवां में लगाया गया। प्रधान सुखविंदर जीत सिंह झावर व नोडल अफसर के नेतृत्व में आयोजित शिनाख्ती कैंप का उदघाटन मुख्य मेहमान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने किया।

Advertisements

आयोजित कैंप दौरान झावां, कंधाला शेखां , कंधाली नारंगपुर, भागीयां, कलोया हंबड़ां, लित्तर, चाहल, बैंच बाजा, तथा देहरीवाल इत्यादि गांवों के लोगों ने सेवायों का लाभ उठाया। कैंप के दौरान अलग अलग विभागों की ओर से पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न समाज भलाई स्कीमों के लिए लाभपात्रियों के लिए शिनाख्त की गई। इस दौरान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने राज्य की कैप्टन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक हितैषी स्कीमों की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों के लिए सभी सहूलत पहुंचाने के लिए हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के दौरान कोई भी ज़रूरतमंद बिना सहूलत के ना रहे। इस दौरान एस.एम.ओ टांडा डा. केवल सिंह के नेतृत्व में विशेष मेडिकल शिविर भी लगाया गया।

इस मौके चरणजीत सिंह झावर, प्रधान अवतार सिंह खोखर, सरपंच हरभजन सिंह, रविंदरपाल सिंह गोरा, जरनैल जाजा, पंच जसविंदर सिंह, जतिंदरपाल सिंह , दर्शन सिंह झावां , मनवीर झावर , मुंदरी राम , पाल सिंह , विजयपाल बैंचों , कुलदीप सिंह , करतार सिंह , दलजीत सिंह , संदीप सिंह , मेजर सिंह , परमजीत सिंह , बलविंदर सिंह , नंबरदार सुखविंदर सिंह , दर्शन सिंह , सुखबीर सिंह बाबा इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here