भाजपा की सरकार आने पर सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (29 जून)नगर निगम के सफाई कर्मियों तथा अन्य सभी कच्चे कर्मचारियों की तरफ से चलाए गए संघर्ष में  आज  नगर निगम परिषद में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण  शर्मा,  जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, गीतिका अरोड़ा, एडवोकेट गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर पहुंच कर भाजपा की तरफ से निगम कर्मचारियों के संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। कर्मचारियों की मांगे सुनने के उपरांत पार्षद सुरेंद्र पाल भट्टी  ने कहा कि सफाई कर्मियों ने कांग्रेसी नेताओं कांग्रेसी नेताओं के ऊपर भरोसा करके उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया,परंतु उनका कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, मोहल्ला कमेटिओं के  कर्मचारियों  को रेगुलर करना व  भारी गिनती में खाली पदों को भरने वाला दिया गया दिया हुआ कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया,  जबकि सरकार बनी को अब साडे 4 साल पूरे हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि सफाई तथा निगम के अन्य कर्मचारियों को हमेशा ही भाजपा के राज्य में ही कुछ  मिला।

Advertisements


श्री  निपुण  शर्मा ने कहा कि पार्टी इस संघर्ष को पूर्ण समर्थन देती है तथा हर समय कर्मचारियों के साथ खड़ी है। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कर्मचारियों का संघर्ष इतना लंबा खींचना बड़ा ही दुखदाई है। ऐसे लगता है कि पंजाब को गूंगी-बहरी सरकार चला रही है। मुहल्ला कमेटिओं  तथा कच्चे कर्मचारियों को मिलने वाले महीने के वेतन से 1 सप्ताह भी घर नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि  कर्मचारी कोई नई मांग के लिए संघर्ष नहीं कर रहे हैं, केवल सरकार को पिछले चुनावों के दौरान किए गए वायदों को पूरा करने के लिए कह रहे हैं। श्री सूद ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर निगम कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी की जाएंगी व कैप्टन सरकार की उदासीनता का जवाब कर्मचारी आने वाले चुनावों में देंगे। 
Attachments area

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here