हड़ताली सफाई सेवकों की पहल, मुख्य प्वाइंटों से कूड़ा उठाना शुरु, पर जारी रखेंगे हड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन होशियारपुर ने हड़ताल के कारण शहर में फैली गंदगी के चलते कोई महामारी न फैले इसके लिए शहर के मुख्य प्वाइंटों पर सफाई का फैसला किया है। इसके साथ ही शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं सीवरेज जाम की समस्या को भी हल करने संबंधी बात कही है। यूनियन प्रधान करणजोत व अन्य नेताओं ने बताया कि उनकी लड़ाई सरकार के साथ है तथा उनकी हड़ताल के कारण शहर में कोई महामारी न फैले इसके लिए यूनियन ने सभी सफाई सेवकों के साथ परामर्श करने उपरांत यह निर्णय लेकर शहर के मुख्य प्वाइंटों से कूड़ा उठाना शुरु कर दिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार उनके फैसले को उनकी हड़ताल समाप्ति न समझे तथा न ही उनकी हार समझें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ही उन्होंने फ्रंट लाइन में रहकर काम किया है तथा इस समय भी जनता की सेहत उनके लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानेंगी तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here