अभी भी मानी गई मांगों पर पहरा देने की जरूरत: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर: (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के सफाई, मोहल्ला सैनिटेशन कमेटी  व अन्य कच्चे कर्मचारियों के 50 दिन से भी अधिक संघर्ष को पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर प्रकार से समर्थन दिए जाने के उपरांत सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है। आंदोलन की कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पंचायती राज प्रधान विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी आदि ने कहा कि अपने वायदों से मुकर रही  पंजाब सरकार को  निगम कर्मचारियों की एकजुटता तथा लंबे संघर्ष  ने उनकी मांगों को मानने के लिए मजबूर कर दिया।

Advertisements

 उन्होंने कहा कि 2017 में चुनाव से पहले इन्हीं मांगों को पूरा करने का कांग्रेसियों द्वारा वायदा किया गया था, परंतु नगर निगम व कॉउन्सिलों के प्रस्तावों के  बावजूद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी तथा सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया। श्री सुरेंद्र पाल भट्टी  पार्षद ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी भाजपा नेताओं की ओर से उनकी मांगों को समर्थन देने के लिए सदा आभारी रहेंगे। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि शहर के हालात  बिगड़ने  तक मौजूदा सरकार ने कर्मचारियों   के संघर्ष  को अनदेखा करके कर्मचारियों के प्रति अपनी बेरुखी का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 2 महीने में मांगे पूरी करने का सरकार की तरफ से केवल आश्वासन दिया गया है, इसलिए अभी भी कर्मचारियों को अपने हकों के लिए पैसा पहरा देना पड़ेगा। इस मौके पर श्रीमती राकेश सूद, यशपाल शर्मा,चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here