
दिल्ली: (द स्टैलर न्यूज़), दलाई लामा एक आध्यात्मिक नेता है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। दलाई लामा जन्मदिन पर बधाई मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग करने वाले है। इसके इलावा वह अपने जन्मस्थान तिब्बत जाना चाहते है और फिर से अपना जन्मस्थान देखना चाहते है। इसक जानकारी पेनपा त्सेरिंग ने दी। उन्होनें कहा कि अपने जन्मस्थान जाने का सपना पूरा करने में भारत उसकी मदद करेगा। पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि जब कोरोना के हालोतों में सुधार आ जाएगा तब दलाई लामा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मिलेगे।

उन्होनें कहा कि मीटिंग का समह भारत सरकार करेगी। पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि भगरत ने हमारे लिए जो कुछ किया है , उसका धन्यवाद करने के लिए मैं नरेंद्र मोदी को फोन करना चाहूंगा। बताया जा रहा है कि दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत मेंं आमदो के एक छोटे से गांव तकछेर में हुआ था। उनके बचपन का नाम ल्हामो दोनडुब था। उन्हें 1989 में शांति का नोबोल सम्मान मिला था।












