Monday, October 26, 2026
Home National जियो ने फिर किया कमाल, सबसे सस्ता प्लान किया लांच

जियो ने फिर किया कमाल, सबसे सस्ता प्लान किया लांच

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायंस जियो ने अब तक का सबसे सस्ता प्लान लांच किया है। प्लान की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जियो ने जो प्लान पेश किया है, उसकी कीमत सिर्फ 1 रुपये है। इस शानदार प्लान को खासतौर पर ‘माई जियो एप्प’ पर लिस्ट किया गया है। वेब पर अगर आप देखेंगो तो आपको यह प्लान नजर नहीं आएगा। इस प्लान को वैल्यू पैक के अदर पैक्स में प्लेस किया गया है।

Advertisements

यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे शानदार है, जो सिर्फ सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है। 1 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान सिर्फ 100एमबी डेटा देता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 60केबीपीएस हो जाएगी। जियो का 1 रुपये वाला प्लान देश का सबसे सस्ता प्लान बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here