Monday, October 26, 2026
Home Crime नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में 15 साल के लड़के...

नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में 15 साल के लड़के को पुलिस ने पकड़ा

बलिया (द स्टैलर न्यूज़)। बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में पुलिस ने 16 साल की लड़की को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में 15 साल के एक लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को 17 जून की सुबह अगवा किए जाने के मामले में उसी गांव के निवासी 15 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को बांसडीह थाना क्षेत्र के नारायणपुर-मैरीटार मार्ग से आरोपी लड़के को पकड़ा और उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को मुक्त करा लिया। सिंह के मुताबिक मुक्त कराई गई लड़की ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उसे अगवा करके बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here