Thursday, October 29, 2026
Home National CJP के प्रदर्शन के दौरान बंद किए गए सभी 17 मेट्रो स्टेशन यात्रियों...

CJP के प्रदर्शन के दौरान बंद किए गए सभी 17 मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 17 मेट्रो स्टेशनों को आज शाम फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक संदेश में बताया, “अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए खोल दिए गए हैं।”

Advertisements

इससे पहले दिन में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया था।

इसके बाद दोपहर के समय झंडेवालान मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था, जिससे प्रभावित स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई थी। परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉजपा के ‘संसद मार्च’ के आह्वान पर सोमवार को मध्य दिल्ली में हजारों लोग एकत्र हुए थे, जिसके बाद मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का सिलसिला शुरू हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here