Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव जाजा व रसूलपुर में वोटर जागरुकता...

विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव जाजा व रसूलपुर में वोटर जागरुकता कैंप आयोजित

होशियारपुर: (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्देशों पर जिले में वोटरों को जागरुक करने के लिए 18 वर्ष वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव जाजा वरसूलपुर में वोटर जागरुकता कैंप लगाया गया। कैंप संबंधी जानकारी देते हुए विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि कैंप के दौरान सुपरवाइजर कमलजिंदर सिंह, बूथ नंबर के बी.एल.ओ 114 के हरिंदरपाल सिंह, बूथ नंबर 115 के बी.एल.ओ गरुमिंदरपाल सिंह व बूथ नंबर 116 के बी.एल.ओ नवदीप  सिंह व स्वीप नोडल अधिकारी दक्ष सोहल उड़मुड़-41 के लोगों को वोट बनाने के प्रति जागरुक किया।

Advertisements

इस मौके पर इन सभी अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले हर व्यक्ति के लिए वोट बनाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष प्रयासों के माध्यम से लोगों को वोट के प्रति जागरुक बनाया जा रहा है। इस मौके पर योग्य उम्मीदवारों को वोट संबंधी जरुरी फार्म भर कर दस्तावेज के माध्यम से वोट बनाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया गया। इस जागरुकता कैंप में 18 से 21 वर्ष के नए वोटरों की वोट बनाने को अहमियत दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here