Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर किया दुख...

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के देहांत पर दुख प्रकट किया है जो लम्बी बीमारी के उपरांत आज सुबह मुबंई में चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी अभिनेत्री सायरा बानों छोड़ गए हैं।एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा का महानायक बताया जो देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। बॉलीवुड में उनके अथाह योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा और भारतीय फ़िल्म जगत के उभरते कलाकारों को सदा ही प्ररित करते रहेंगे।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से एक ऐसा सूनापन पैदा हो गया जिसे दूर करना बहुत मुश्किल है।“दुखी परिवार के सदस्यों, सग-सबंधियों और प्रशंसकों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शान्ति और उनको ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।ज़िक्रयोग्य है कि दिलीप कुमार ने नया दौर, मुग़ल-ए-आज़म, राम और शाम, देवदास, सौदागर, कर्मा और शक्ति जैसी यादगार फिल्मों में अभिनय किया जिनकी भारतीय सिनेमा पर गहरी छाप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here