Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh पंजाब गऊ सेवा आयोग द्वारा उपायुक्तों को किसानों की फ़सलों और लोगों...

पंजाब गऊ सेवा आयोग द्वारा उपायुक्तों को किसानों की फ़सलों और लोगों के जान-माल की रक्षा के दिए निर्देश

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने आज समूह उपायुक्तों को निर्देश दिए कि किसानों की फ़सलों, लोगों के जान-माल की रक्षा करने और गऊ वंश की देखभाल हर हाल में सुनिश्चित बनाई जाए। यहाँ जारी बयान में श्री शर्मा ने कहा कि मंडियों और गाँवों में घूमने वाली गाएँ किसानों की फ़सलों को बर्बाद कर रही हैं, जिससे जहाँ लोगों के जान-माल का नुकसान होता है, वहीं सडक़ों पर घूमने वाली गाएँ भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। इस तरह की घटनाएँ होने से ना केवल लोगों की जान जाती है, बल्कि गाएँ भी ज़ख़्मी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि गाएँ धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनाना हर एक का कर्तव्य है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गऊ सेवा आयोग द्वारा संज्ञान लेते हुए स्वयं ज़मीनी स्तर पर जाकर सडक़ों पर घूम रही गायों को गौशालाओं में पहुँचाने का काम किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग हर समय गऊ वंश की देखभाल के लिए काम करता रहेगा। उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा गऊ वंश की देखभाल के लिए भविष्य में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here