Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir आतंकी संगठन हिजबुल का टाप कमांडर मेहराजुद्दीन ढेर, कई आतंकी वारदातों को...

आतंकी संगठन हिजबुल का टाप कमांडर मेहराजुद्दीन ढेर, कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने में था शामिल

जम्मू/ राजौरी(द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाकिस्तान आतंकी संगठन हिज्बुल का मोस्ट टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन को ढेर कर दिया गया है । पिछले काफी समय से क्षेत्र सेना व पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। उक्त आतंकी कमांडर कश्मीर घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस आतंकी को ढेर किया है। सुरक्षा को यह कामयाबी आज सुबह जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से मिली है। आज सुबह यह बड़ी खबर सामने आयी।

Advertisements

हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। मारा गया आतंकी मेहराजुद्दीन घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। जिसमें कईं भारतीय सुरक्षा बल और स्थानीय नागरिक थे जो गोली का शिकार हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस आतंकी को ढेर किया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है सेना के उच्च अधिकारियों व पुलिस चीफ ने भारतीय जवानों की पीठ थपथपाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here