Wednesday, October 7, 2026
Home Jammu & Kashmir नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

राजौरी/नौशहरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत पुलिस थाना क्षेत्र नौशहरा से एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी से तैरता हुआ मिला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकल कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह (मुर्दा घर) में रख दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

शनिवार को गांव बगनोटी के आधीन बहती नदी में आई बाढ़ में एक अज्ञात आदमी का शव दिखा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लंबेहड़ी पुलिस चौकी को दी । मौके पर पहुंचे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि यह आदमी कहां का है।

पुलिस आप पास के इलाकों में पता कर रही है कि कहीं किसी पुलिस थाना क्षेत्र में किसी आदमी की लापता मामला तो दर्ज नहीं है। शव को देखकर यही लग रहा है कि यह दो-तीन दिन से मरा पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और सरकारी उपजिला अस्पताल नौशहरा में पोस्टमार्टम करवाकर उसे पहचान के लिए शव गृह में रख दिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here