संत निरंकारी मिशन द्वारा राजौरी व पुंछ में किया गया पौधारोपण

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। संत निरंकारी मिशन ने पौधारोपण व वृक्ष सरंक्षण अभियान का आयोजन किया। मिशन की देशभर की तीन हजार शाखाओं ने लगभग दो लाख पौधे लगाए और साथ ही उन पौधों को कम से कम तीन वर्ष के लिए संरंक्षित करने का प्रण भी लिया। यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 67वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में चलाया गया। बाबा हरदेव सिंह ने 36 वर्ष तक इस मिशन की बागडोर संभाली और संपूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया। यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। संत निरंकारी मिशन की शाखा राजौरी के संयोजक अनिल कपूर ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले इस अभियान की शुरुआत निरंकारी भवन राजौरी से की और बताया कि राजौरी व पुंछ दोनों ही जिलों में अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान को सफल बनाया।

Advertisements

इसी तरह से नौशहरा के नारियां, लाम, झंगड़, मावा, चौकी में संगठन के साथ जुड़े लोगों ने अपने घरों के आसपास परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे रोपित किए और उनकी देखभाल करने का प्रण किया। संत निरंकारी मिशन की ओर से चलाए गए तीन दिवसीय देशव्यापी पौधारोपण व वृक्ष संरक्षण अभियान के तहत ऊधमपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर 480 पौधे लगाए गए। संत निरंकारी मिशन ऊधमपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा हरदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में यह न केवल देश में बल्कि विदेश में भी 21 से लेकर 23 फरवरी तक पौधारोपण व वृक्ष संरक्षण अभियान आयोजित किया गया था। जो एक सप्ताह तक चलेगा।

देशभर में संत निरंकारी मिशन की तीन हजार शाखाओं ने करीब दो लाख पौधे लगाए। इसके साथ ही लगाए गए पौधों का अगले तीन वर्ष तक संरक्षण और देखभाल करने का प्रण भी लिया। उन्होंने बताया कि तहसील ऊधमपुर की जोन-1ए शाखा मजालता, चनुंता, ऊधमपुर, बिडला, चंप्याड़ी, लांसी, चड़ेई और रामनगर में संत निरंकारी मिशन की तरफ से 480 पौधे लगाए गए। इन सभी पौधों को लगाने के साथ इनको गोद लिया गया और इनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करने व इनका संरक्षण करने का प्रण भी लिया गया। कोरोना महामारी के चलते निर्धारित नियमों का पालन करते हुए इस पौधारोपण अभियान को सामूहिक स्तर पर आयोजित न करते हुए मिशन के अनुयायियों ने अपने निवास और आसपास उपलब्ध जमीनों पर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here