Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir पाकिस्तान की साजिश नाकाम: सांबा के चमलियाल दरगाह के पास से बड़ी...

पाकिस्तान की साजिश नाकाम: सांबा के चमलियाल दरगाह के पास से बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ हैरोइन बरामद

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पेट्रोलिंग के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह जखीरा झाडिय़ों के बीच छिपा कर रखा गया था। जिस बोरी में यह हथियार छिपाकर रखे गए थे उस पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है और यह बोरी पाकिस्तान की बताई जा रही है। हथियारों के साथ हेरोइन भी इसके अंदर रखी गई थी। यह खेप चमलियाल बाबा सीमा चौकी के पास सरकंडा (जंगली घास) में छिपे एक सफेद रंग के बोरे मे मिली। जानकारी के मुताबिक बोरे से पांच मैगजीन, तीन एके 47 राइफल, 14 एके गोलियां, 4 पिस्तौल व सात गोलियां, पांच पैकेट हैरोइन और कुछ गोला बारूद मिला है।

Advertisements

बतादें कि यह सब बीएसएफ जवानों को गश्त के दौरान बोरे को देखा, जिस पर कराची फर्टिलाइजर्स कम्पनी लिमिटेड लिखा था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि खेप को ड्रोन द्वारा गिराया गया या सीमा पार से हथियारों तथा मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा इसे यहां लाया गया था। इससे पहले, जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा से पुलिस के गश्ती दल ने सेना की वर्दी में आर एस पुरा निवासी रमन सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में देख घेरा डाल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर वह सेना का पहचान पत्र नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति से और अधिक पूछताछ की तथा उन्हें उसके मकसद के बारे में और अधिक संदेह हो गया। बाद में गिरफ्तार व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह सैन्य अधिकारी नहीं है और केवल एक लेफ्टिनेंट की वेश बनाये हुए था। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here